आजमगढ़। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर के स्कूलों, शिक्षक संगठनों, नर्सिग स्कूल में भारत के प्रथम पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रुप में धूमधाम से केक काटकर और सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मनाया गया।
शहर के चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल में सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुहल्ला एलवल स्थित सेंट जवियर्स हाई स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत चंद्रा, अनिरुद्ध जायसवाल, पद्यूमन जायसवाल ने माल्यापर्ण किया। वक्ताओं ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की बात कही। मिशन स्कूल आफ नर्सिंग के परिसर में प्राचार्य विमिस मैथ्यु की अध्यक्षता में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन मनाया गया। मुख्य अतिथि डा. अशोक कुमार सिंह ने डा. सर्वपल्ली के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुहल्ला फराशटोला स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में स्कूल के प्रबंधक मुशीर अहमद ने बच्चों के साथ केक काटकर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। प्रबंधक ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मडय़ा जयरामपुर स्थित क्रिश्चियन स्कूल मदर व्यूला में प्रबंधिका जस्सी ब्राडवे ने अध्यापक और छात्रों के साथ धूमधाम से भारत के प्रथम राष्ट्रपति का जन्म दिवस मनाया। जेएमएस चिल्ड्रेन स्कू ल पठखौली में विद्यालयक के प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने शिक्षकों और छात्रों के साथ प्रथम राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन का जन्म दिन मनाया। मुहल्ला एलवल स्थित प्रीमियर स्कूल में अमरनाथ मौर्य की अध्यक्षता और मनोज श्रीवास्तव के संचालन में सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन क े जन्म दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में गांधी गुरुकुल इंटर कालेज के प्रांगण में प्रधानाचार्य मुन्नू यादव की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा ने नेहरुहाल स्थित अपने कार्यालय में सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन का जन्म दिवस मनाया। इसी क्रम में प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज में डा. राधाकृष्णन का जन्म दिन उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया।
शिक्षकों के दिखाए मार्ग पर चलें
अतरौलिया/लालगंज। अतरौलिया के राजकीय महिला महाविद्यालय समदी में प्राचार्य डा. अजय मिश्रा ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने बच्चों को उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। परिषदीय विद्यालयों में सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
लालगंज संवाददाता के अनुसार डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर राजकीय इंजीनियरिंग कालेज देवगांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रोफेसर डा. कर्ण सिंह ने किया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घाघरा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय महुलिया बोझिया प्राथमिक विद्यालय कठैचा पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर, प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ प्रथम में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
पटवध कौतूक स्थित शेम्फर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका डा. परवीन की अध्यक्षता में भारत के राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर तहसील के नेशनल कांवेंट स्कूल भेडिय़ा महर्षि अरबिंद पब्लिक स्कूल दीदारगंज, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव दीदारगंज, डा. राम बहादुर यादव मेमोरियल स्कूल अम्बारी, दी मॉडर्न पब्लिक स्कूल समैसा माहुल, एफ मेमोरियल स्कूल माहुल, सर्वोदय कान्वेंट स्कूल सुदनीपुर फूलपुर, सेंटलासिस कान्वेंट स्कूल अम्बारी, राजकीय इंटर कालेज अम्बरी, प्राथमिक विद्यालय अंबारी, एमआरडी शिक्षण संस्थान अम्बरी, सरस्वती राधाकृष्ण इंटर कालेज अम्बरी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन के जयन्ती मनाई गई।
शिक्षक दिवस को मनाया विरोध दिवस के रुप में
बूढनपुर। वर्तमान सरकार द्वारा वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का मानदेय बंद किए जाने के विरोध में विकास खंड कोयलस के किसान बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को ज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में काली पट्टी बांध कर मनाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रान्तीय अध्य्क्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि सरकार किसी भी पार्टी की हो हम अपनी बात संगठन के माध्यम से कहेंगे। सरकार को हमारी बात सोचना होगा। अन्यथा हमारा संघर्ष जारी रहेगा। संबोधन करने वालों में लाल बहादुर यादव, आशुतोष मिश्र, रेखा सिंह, कृपा शंकर यादव, इन्द्र भूषण सिंह, सुधाकर सिंह सहित आदि लोगो ने संबोधन किया।