आजमगढ़। लोक मनीषा परिषद के तत्वावधान में प्रतिभा निकेतन स्कूल में शनिवार को कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कजरी गीत, नृत्य एवं नाटकों की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने प्रस्तुतियों से लोगों के रोम-रोम में आनंद रस का संचार किया।
कजरी महोत्सव का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा जयसवाल, पर:िषद अध्यक्ष पं जनमेजय पाठक, डा. गायत्री, नीलमा श्रीवास्तव और डा. पूनम तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल ने कहा कि कजरी की सभी विधाएं मन के मलीनता को दूर कर नए ज्ञान औसत का संचार करती है। इस क्रम में प्रियांशी सिंह, श्वेता प्रजापति, प्राजंल वर्मा आदि ने मनोहारी कजरी गीत सुनाकर लोगों को हर्षित कर दिया। एएन मेमोरियल के बच्चों ने एकल एवं सामूहिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। नंदनी सोनी, अमीषा यादव, सरोज प्रजापति आदि ने कजरी गीत से प्रसन्न किया। अंत में प्रबंधक रमाकांत वर्मा, पंडित जनमेजय पाठक, आचार्य सहदेव पांडेय एवं नीलिमा श्रीवास्तव ने विजेता को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर इंजी. रामनयन शर्मा, कृत्या सिंह, रिशेष सिंह्, मुस्कान सोनी, आदित्य नरायन, श्वेता प्रजापति, श्रेया सिंह, दृष्टि सिंह, शिवांकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।