फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में धरने की सफलता पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को डीएवी इंटर कालेज में हुई। बैठक में नौ अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में होने वाले धरने की सफलता की रणनिति बनाई गई। प्रदेशीय महामंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि 30 जुलाई को राज्य परिषद की बैठक में बायोमैट्रिक मशीन द्वारा उपस्थिति अनिवार्यता के विरोध में नौ अगस्त को सुबह दस बजे से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजेश राय ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया। इस क्रम में संगठन के वरिष्ठ सदस्य सुरेश पांडे को जिले का संरक्षक चुना गया। वहीं विनय कुमार सिंह को प्रदेशीय कार्यकारिणी का सदस्य, श्याम बहादुर सिंह और विद्याधर को राज्य परिषद का सदस्य तथा विनोद कुमार सिहं को प्रदेशीय विशेष आमंत्रित सदस्य चुने जाने पर शिक्षकों ने स्वागत किया। इस मौंके पर सुरेश पांडेय, रामलवट, शिवनरायन सिंह, रविकुमार राय, अनिल कुमार राय, विजय पाल सिंह, अभिमन्यु पाठक, संजय राय आदि शिक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें