लालगंज (ब्यूरो)। दी बार एसोसिएशन लालगंज का गुरुवार को चुनाव के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई। इसमें लालजी सिंह अध्यक्ष और संजय कौशिक मंत्री निर्वाचित किए गए। लाइब्रेरी हाल में मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के बाद विजयी पक्ष के लोगों ने खुशियां मनाईं। बार एसोसिएशन लालगंज का चुनाव गुरुवार को हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों में एवं मंत्री पद के दो प्रत्याशियों में टक्कर थी। शुक्रवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लालजी सिंह को 52 मत मिले।
वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने उन्हें विजयी घोषित किया। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए 44 मत पाक संजय कौशिक विजयी घोषित किए गए। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आनंद कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष के लिए देवेंद्र नाथ पांडे एवं विनय चतुर्वेदी, सह मंत्री पद के लिए अरविंद कुमार सिंह एवं रविंद्र प्रताप चौहान, कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार पांडे, सदस्य पद के लिए रतन कुमार, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, विनोद कुमार सिंह चौहान, विजय बहादुर प्रजापति, कृष्ण कुमार मोदनवाल, हिमांशु सिंह को निर्विरोध विजेेता घोषित किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी विनय शंकर राय एवं वरिष्ठ समिति के सदस्य समर बहादुर सिंह, लालजीत यादव, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, रामअनुज यादव आदि उपस्थित रहे। सभी ने विजेेताओं को जीत की बधाई दी।