सगड़ी। तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में 12 महाविद्यालय के बीएड प्रथम सेमेस्टर व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई। शुक्रवार को अंतिम दिन परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। बीएड प्रथम सेमेस्टर में 582 और तृतीय सेमेस्टर में 437 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर हसीन खान ने बताया कॉलेज में बीएड के 12 महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें बीएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दिया। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सचल दस्ता बनाया गया था। वहीं, प्रवेश के दौरान मेन गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जा रही थी। बीएड प्रथम सेमेस्टर में 603 परीक्षार्थियों में 582 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बीएड तृतीय सेमेस्टर में 443 परीक्षार्थियों में 437 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने में डॉ. दानबहादुर यादव, डाॅ. नितेश कुमार जायसवाल, डॉ. राजेश यादव, मनोज कुमार गौतम, डॉ. शैलेश सिंह, अनंत कुमार त्रिपाठी आदि ने अपना योगदान दिया।