फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 21 लोगों का आशियाना जलकर खाक

Sat, 10 Mar 2018 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
आग
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गांव के 21 परिवारों की जहां गृहस्थी जलकर खाक हो गई। वहीं पांच लोगों का आंशित रुप से नुकसान हुआ है। अग्निशमन दल ने गांव वालों की मदद से आग की इस घटना पर काबू पाए। एसडीएम सगड़ी ने पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


सैदपुर गांव में जयराम राजभर के घर से आग की लपटें उठने लगी। साथ ही पछुआ हवाओं ने आग को और भड़का दिया। देखते ही देखते आग बस्ती के 21 परिवारों की रिहाइशी मंडई व पक्के मकान जलकर गए। सूचना पर एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड के सहयोग से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस घटना में जयराम के अलावा उमाशंकर, मल्लू, संपत, बृजेश, राकेश, गोरख, हरदेव, मधुबन, पलटन, गुटर, प्रकाश, नरेश प्रसाद, सीताराम, राजमन, शंकर, मिलन, रमाशंकर, लोरिक, दादू, अनूप सोनी, चंद्रिका, तीजा की गृहस्थी पूरी तरह से खाक हो गई। वही तीरथ, अच्छेलाल, बाबूलाल, चंदन, और प्रीति का आंशिक रुप से नुकसान हुआ है। कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


सबकुछ खाक, कैसेे होंगे हाथ पीले
महराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शनिवार को हुई आग लगी की इस घटना में सबसे ज्यादा नुकसान मधुबन का हुआ है। उसके बेटी पूसा की आगानी 26 अप्रैल को शादी होनी है। वह बेटी की शादी के लिए रुपये, गहना, कपड़ा आदि इकट्ठा कर रहा था। शनिवार को लगी आग में उसका सबकुछ जलकर राख हो गया। उसे अपनी बेटी के शादी की अब चिंता सता रही है।

प्रधान ने दिलवाया राशन
महराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जहां 21 लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं पांच लोगों का आंशिक नुकसान हुआ। इस घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार सगड़ी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और गांव के प्रधान उदय यादव और कोटेदार दयाराम यादव से कहकर पीड़ितों को 20 किलो गेहूं और 10 किलो चालव दिलवाया।


भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटे पीड़ितों के दर्द
 महराजगंज क्षेत्र के सैदपुर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से 21 रिहायशी मड़इयां खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने मौके पर पहुंच यथास्थिति का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वे सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे। भाजपा इकाई पीड़ितों के साथ खड़ी है। यथाशक्ति मदद की जाएगी। नरेंद्र सिंह, श्रीकांत मौर्या, अशोक मौर्य, मुनरिका गुप्ता, प्रेमशंकर लाल, मल्लू राम शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें