फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में पकड़े गए अभिनंदन के सलामती की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलवामा हमले के जवाबी कार्रवाई में प्लेन क्रैश होने से पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़े गए भारतीय पायलट अभिनंदन की सलामती और सकुशल घर वापसी की कामना के लिए गुरुवार को हवन पूजन किया गया। अभिभावक महासंघ ने रैदोपुर स्थित दुर्गाजी मंदिर परिसर में हवन पूजन कर पाकिस्तानी पीएम इमरान खान और पाकिस्तान की सेना की आहुति दी।
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष गोविंद दुबे ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकतों का हमारी सेना माकूल जवाब दे रही है। इस जवाबी कार्रवाई भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने अपने कब्जे में लेे लिया है। ऐसे में हम उनकी सलामती और सकुशल वापसी की प्रार्थना करते हैं। भगवान से कामना है कि हमारी सेना को इस कार्रवाई में विजय मिले। हवन कर उन्होंने इमरान खान, महबूबा मुफ्ती, हिना रब्बानी और पाकिस्तानी सेना के नाम की आहुति दी। लोगों ने हवन के बाद आरती की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि हम सेना के साथ खड़े हैं। हमारी सेना पाकिस्तान का मुकाबला करने में पूरी तरह से सक्षम है। इस मौके पर उप्र अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष युधिष्ठिर दुबे, चंदन सिंह डिंपू, अभिषेक उपाध्याय निक्की, दुर्गेश यादव, बजरंग सिंह, मनिंदर सिंह विक्की, रानू सिंह, मनीष तिवारी, शरद चंद शर्मा, आकाश मिश्रा, राकेश मौर्य, इजहार अहमद, पीयूष सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें