फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग की आरसी पर नपा मुबारकपुर का खाता सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर का एक खाता बुधवार को एसडीएम सदर ने बैंक को नोटिस भेज कर सीज करा दिया। यह कार्रवाई श्रम विभाग द्वारा जारी की गई आरसी के आधार पर की गई है। वहीं नपा प्रशासन ऐसी किसी कार्रवाई व खाता सीज करने की नोटिस मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अरुण कुमार ने बताया कि नगर पालिका के कुछ कर्मियों का नपा पर कुछ बकाया है। जिसका मामला श्रम विभाग में चल रहा है। श्रम विभाग ने इस पर नपा के ईओ व चेयरमैन के खिलाफ 8 लाख 81 हजार 986 रुपये की वसूली के लिए आरसी जारी किया था। श्रम विभाग के इसी आरसी पर नपा मुबारकपुर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुबारकपुर शाखा में स्थित खाता संख्या 303001010020055 को सीज करने की कार्रवाई किया। इस बाबात बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ ही ईओ व चेयरमैन नपा मुबारकपुर को नोटिस भी भेज दी गई है। वहीं नपा के ईओ राजपति अविचल ने ऐसे किसी नोटिस के मिलने व प्रकरण की जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि अब नोटिस मिले तो देखा जाए कि क्या प्रकरण है। वहीं उपश्रमायुक्त रोशन लाल ने बताया कि अभी मैं आफिस पर नहीं हूं, ऐसे में बिना डाक्यूमेंट देखे कुछ भी नहीं बता सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें