फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ की हकीकत : बसगीत-बनकटा नहीं गया एक भी शौचालय का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज ब्लाक के गांव बसगीत-बनकटा के प्रधान ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि उसके गांव में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। उसके गांव में कोई धनराशि भी नहीं भेजी गई है। कई बार अधिकारियों से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार उसे टाल दिया जाता है। ऐसी स्थिति में दो अक्तूबर तक जनपद को ओडीएफ कराना टेढ़ी खीर लग रही है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में सबसे निचले स्थानों पर चल रहे जनपद की स्थिति सुधारने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन हकीकत तो कुछ और ही दिख रही है। सदर तहसील के जहानागंज ब्लाक के गांव बसगित-बनकटा के प्रधान पतिराज यादव ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया है कि आज तक उनके गांव में शौचालय के लिए एक रुपया भी जारी नहीं हुआ। इसके कारण गांव में शौचालयों का निर्माण नहीं हो रहा है। गांव में अब भी मात्र पांच फीसदी लोगों के पास ही अपना शौचालय है। 2011 में हुए बेसलाइन सर्वे में गांव में शौचालय बनवाने के लिए 304 लोग पात्र मिले थे। पिछले डीपीआरओ ने प्रधान से कहा था कि आप पांच शौचालय बनवा दीजिए उसका भुगतान कर दिया जाएगा। प्रधान अपने पैसे लगाकर शौचालय तो बनवा दिए, लेकिन इसकी भी उधारी चढ़ गई। आज तक इसका भुगतान नहीं हुआ। शौचालय निर्माण के लिए गांव में धनराशि न आने और गांव को ओडीएफ कराने की दिशा में कोई कार्य न होने की शिकायत कई बार बीडीओ और एडीओ पंचायत से की गई, लेकिन हर बार पैसा आने की बात कह उन्हें टाल दिया गया। मजे की बात है कि शौचालय के लिए एक भी रुपया नहीं आया न एक भी गड्ढा खुदा इसके बाद भी 50 शौचालयों की एमआईएस कर दी गई है।
000000
पिछले जिलाधिकारी के समय में सबी 1871 ग्राम पंचायतों में 25 शौचालय की धनराशि भेजी गई थी। इस गांव में अभी तक धनराशि कैसे नहीं पहुंची है इसकी जांच की जाएगी। गांव में जल्द शौचालय का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

आनंद प्रकाश, डीपीआरओ

200 सफाईकर्मी लगा हुई ब्लाक मुख्यालय की सफाई
लाटघाट। गांवों को ओडीएफ कराना तो छोड़िए प्रशासन ब्लाक मुख्यालयों पर भी शौचालय की व्यवस्था नहीं करा पा रहा है। लखनऊ से आई स्टेट कंसल्टेंट की टीम ने ब्लाक हरैया पर रविवार को पहुंची थी। टीम ने मुख्यालय पर गंदगी देख नाराजगी जताई। मुख्यालय पर गंदगी का अंबार लगा था। कहा कि गांव को ओडीएफ करने में जहां करोड़ों रुपया खर्च हो रहा है, वही मुख्यालय पर गंदगी का अंबार लगा है। ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात सफाईकर्मी सुरेश, राजेश सिंह रामभवन, प्रेम, रामनगीना, सतीश, रामपत, लालमन आदि को फटकार लगाई। कहा कि गंदगी हटाई जाए। इसके बाद सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर करीब 200 सफाईकर्मी लगाकर सफाई कराई गई। ब्लाक पर शौचालय भी नहीं मिला। हरैया विकासखंड में कुल 85 ग्राम सभाएं हैं। निरीक्षण के लिए ब्लॉक के तीन गांव चयनित किए गए थे। भदौरा मकरंद रसूलपुर और मसुरियापुर की विजिट के लिए लखनऊ से सुशील पांडे, प्रभात और जनपद से सैयद हसन 15 जुलाई को पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें