फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 19 और लालगंज में 20 को होगा किसान कल्याण सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के निर्देश पर हुई। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि जिले की सभी दस विधानसभाओं में 19 और 20 को किसान कल्याण सम्मेलन कराया जाना है। सभी विधानसभाओं के प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने की।
विज्ञापन

इसमें सदर से महेंद्र मौर्य, ज्ञानशंकर राजभर, मुबारकपुर से रामकुंवर चौहान, राजाराम राजभर, गोपालपुर से शशिकांत राय को प्रभारी, सगड़ी से सत्यप्रकाश को प्रभारी और चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह को सह प्रभारी, लालगंज से योगेश सिंह को प्रभारी और अशोक राय को सहप्रभारी, फूलपुर से अमित को प्रभारी और अशोक सिंह को सह प्रभारी, निजामाबाद से विश्वास यादव को प्रभारी और रामनाथ को सहप्रभारी, अतरौलिया से आशुतोष चौबे को प्रभारी और दीपक सिंह को सह प्रभारी बनाया गया। जिला सह संयोजक चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह और देवेन्द्र राय को बनाया गया। लोकसभा सदर के सभी विधानसभाओं में ये सम्मेलन 19 जुलाई को और लालगंज लोकसभा की विधानसभाओं में 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री ध्रुव सिंह और ठाकुर प्रसाद सिंह ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डा. माहेश्वरी कांत पाण्डेय ने की। देवेन्द्र राय, चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, आशुतोष चौबे, रामकुंवर चौहान, विनोद दूबे, विनोद सिंह, चन्द्रप्रकाश सिंह, अशोक सिंह, गोलू सिंह व चन्द्रशेखर मौर्य सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें