आजमगढ़। नगर पालिका मुबारकपुर की पूर्व ईओ प्रतिभा सिंह का स्थानांतरण चंदौली के लिए किया जा चुका है। पालिका में नये ईओ भी तैयान हो चुके हैं। इसके बाद भी पालिका में राज्य और 14वें वित्त से हुए विकास कार्य, शौचालय निर्माण की महत्वपूर्ण फाइले हैं उन्होंने अपने पास रख ली है। लिपिक की ओर से कई बार फाइलों के मांगने के बाद भी उफलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे विकास कार्य अवरुद्ध हैं। पालिका की महत्वपूर्ण फाइलें गायब होने का खुलासा अमर उजाला पहले ही कर चुका है। अध्यक्ष कमरूनिशा ने एक सप्ताह के भीतर फाइलें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिभा सिंह को नोटिस जारी की गई है। इसके बाद कार्रवाई के लिए उच्च आधिकारियों को लिखा जाएगा।
मुबारकपुर की ईओ प्रतिभा सिंह का स्थानांतरण चंदौली के लिए हो चुका है। उनके स्थान पर शासन से रा जपति अविरल को मुबारकपुर पालिका का ईओ तैनात किया गया है। नये ईओ के चार्ज लेने के साथ ही पालिका के विकास और निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार भुगतान के लिए हंगामा करने लगे थे। ठेकेदारों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं, ईओ का कहना था कि संबंधित कार्यों की फाइलें पालिका से गायब हैं। पालिका के पटल सहायक रागिब मसूद को दो दिन के भीतर फाइलों को पेश करने के निर्देश दिए गए थे। निर्माण लिपिक ने पालिका को अवगत कराया की फाइले पूर्व ईओ प्रतिभा सिंह के पास हैं और वो उपलब्ध नहीं करा रही हैं। इस पर पालिकाध्यक्ष कमरूनिशा ने पूर्व ईओ प्रतिभा सिंह को नोटिस जारी है। अध्यक्ष ने एक सप्ताह के भीतर सभी फाइलें उपलब्ध कराने के लिए कहा है। कहा है कि बिना फाइलों के भुगतान संभव नहीं है। साथ ही 14वं वित्त के तहत कार्ययोजना भी जिला प्रशासन को नहीं भेज पा रहे हैं। चेतावनी दी है कि नि र्धारित समय पर फाइलें उपलब्ध नहीं होने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया जाएगा।