अहरौला/निजामाबाद। कुशीनगर में गुरुवार को हुए ट्रेन की टक्कर से प्राइवेट स्कूल के 13 बच्चों की मौत होने की घटना से क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षक संगठनों ने शुक्रवार को शोक प्रकट किया। बस्ती भुजबल स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में शोक संवेदना प्रगट की गयी। मांग की कि स्कूलों के वैन ड्राइवर लाइसेंस धारी व प्रशिक्षित हो, ओवर लोड पर प्रतिबंध लगे। फौजदार चौबे, लालजी चौबे, विनोद, प्रेम यादव आदि उपस्थित रहे। निजामाबाद में स्थित मां शीतला हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शोकसभा में शोकसभा मनाया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष डॉक्टर सुदर्शन मिश्रा, राहुल सिंह, अजय यादव, शिवम रावत, विशाल गोड़ रंजना मिश्रा, निकिता गौड़, ज्योति गौड़ आदि मौजूद रहे।
वहीं नगर के ई-शान पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई वही घायल बच्चों के स्वस्थ्य होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर स्कूल के बच्चे, अध्यापक, अध्यापिका उपस्थित रही। इसी क्रम में फराशटोला स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में प्रार्थना के बाद कुशीनगर घटना में मृत हुए बच्चों के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।