फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना होम्योपैथी के संभव नहीं स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। होम्योपैथी के अन्वेषक डा. हैनीमैन की 263 वीं जयंती पखवारा के तहत मंगलवार की शाम भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहर के दलसिंगार (बदरका) मुहल्ले में होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन और केमिस्ट एंड मैन्युफक्चर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने शहर में हैनीमैन चौराहा स्थापित किये जाने का संकल्प लिया। डॉ. भक्त वत्सल ने कहा कि स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना बिना होम्योपैथी के संभव नहीं है। जहां एलोपैथी सहित सारी विधाएं फेल हो जाती है वहां भी होम्योपैथी मरीजों को राहत पहुंचाता है। लाल बहादुर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आनंद चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार लखनऊ में आयूष विश्वविद्यालय बनाने जा रही है। जल्द ही राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों में रीडर और प्रोफसरों की नियुक्ति होने जा रही है। 10 अप्रैल को डॉ. हैनिमन की जयंती पर शुरू हुआ होम्योपैथी दिवस पखवारा विज्ञान भवन दिल्ली से शुरू होकर आज यहां तक पहुंचा है। डॉ. अनिरूद्ध वर्मा ने कहा कि स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना बिना होम्योपैथी के संभव नहीं है। कार्यक्रम को डॉ. राजेंद्र राजपूत, डॉ. सलमानी, डॉ. एसके राय, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. नेहा दुबे, डॉ. राजकुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. रणधीर, डॉ. धर्मराज, डॉ. वीणा, डॉ सीजे मौर्य, डॉ. साबिर, डॉ. एससी सैनी, डॉ. अभिषेक, डॉ. पूजा, डॉ राजीव, डॉ. मनोज समेत काफी संख्या में होम्योपैथी डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें