फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने गरीबों को बांटे कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव/निजामाबाद। आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट काशीपुर सुराई की ओर से आरके आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के सभागार में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमाकान्त यादव, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव और डॉ. प्रेमप्रकाश यादव ने ब्लाक के विभिन्न ग्रामों के बीपीएल कार्डधारकों और जरूरतमंदों को कंबल बांटे। पूर्व सांसद रमाकान्त यादव ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय एवं पुनीत कार्य है। डॉ. प्रेमप्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 250 निर्धन और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। दलसिंगार यादव, आनन्द उपाध्याय, डॉ बीके सिंह, डॉ. शशिकला यादव, डॉ. राजकुमार गुप्ता, विक्रम सिंह, डॉ. उत्कर्ष आर्य, डॉ. पवन यादव, विशाल यादव उपस्थित रहे। संचालन वंन्दना सिंह ने किया।
विज्ञापन

वहीं निजामाबाद में तहसील मुख्यालय पर नन्दनगर बाजार में नेशनल एंटी करेप्शन एंड आपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से कुल 250 कंबल वितरण प्रादेशिक महासचिव श्यामधर यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर अखिलेश तिवारी, शफात अहमद, अरविंद यादव जयराम, बृजराज सिंह, मंगल सिंह, राधेश्याम, ठाकुरदीन सोनकर, जुबेर अहमद, एजाज अहमद, बृजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें