फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवध सरैया में तार टूटा, सैकड़ों गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। हाफिजपुर में केबल जलने से 18 घंटे बाद बिजली को बहाल हुए 10 घंटे भी नहीं बीते थे कि मंगलवार रात 11 11 बजे पटवध सरैया के पास मेन सप्लाई का तार टूट गया। इसके चलते मंगलवार की रात भी सैकड़ों गांव के लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। 15 घंटे बाद बुधवार दोपहर दो बजे तार ठीक कर बिजली बहाल की जा सकी। क्षेत्र में बार-बार हो रही खराबी से विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम छह बजे हाफिजपुर के पास मेन सप्लाई की केबल जल गई थी। इसके चलते साल की पहली रात लोगों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी थी। मंगलवार दोपहर एक बजे विद्युत बहाल हुई थी। 15 घंटे बाद पटवध सरैया के पास मेन सप्लाई का तार टूटने से बिलरियागंज और रौनापार विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति फिर ठप हो गई। इसके चलते नगर पंचायत बिलरियागंज, मधनापार, छीही, छिछोरी, दोरजी, मुहम्मदपुर, अंडाखोर, कोठिया, पिपरहा, पाती, पतिला गौसपुर, ककरही, भीम्बर, देवरिया, अकबरपुर, करमैनी, भगतपुर, बड़िहारी, नसीरपुर, पिपरहा, बीबीपुर, बर्नापुर, डोरवा, इमलीपुर, कोकिलपार, बोझिया, महुलिया, इमलीपुर, कोठिया, कुर्थीपुर, टिकरिया, कठैचा, सुन्दरसराय बल्लो, डोरवा, जमीन डोरवा, पड़री, ओडरा सलेमपुर, रामनगर सहित 200 से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति ठप रही। एसडीओ शिवानंद सिह ने बताया कि पटवध सरैया के पास मेन सप्लाई का तार टूट गया था। इसे ठीक कर दिया गया है। दो बजे बिजली बहाल हो गई थी। विद्युत तार बहुत जर्जर हो चुका है, जिसे बदलने की जरूरत है। क्षेत्र के श्रीप्रकाश, अनिल, मनोज यादव, दिनेश, राधेश्याम, सोफियान, सरफराज, प्रमोद, दीपक यादव, वीरेंद्र मौर्य, सूर्यभान आदि लोगों ने बताया विद्युत तार बहुत जर्जर हो चुका है। इसे बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें