फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण से नगरवासियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। नवगठित नगर पंचायत माहुल में डूडा द्वारा कराए जा रहे नाली और रास्ते के निर्माण में ठेकेदार द्वारा व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। स्थानीय नागरिकों के मना करने के बाद भी ठेकेदार द्वारा तेजी से कार्य को पूरा किया जा रहा है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

माहुल नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में काली जी मंदिर के पास से भरौटी होते हुए शिवाजी चौक तक लगभग पांच सौ मीटर रास्ते पर नाली निर्माण और रास्ते पर इंटरलाकिंग लगाना प्रस्तावित है। जिस पर डूडा द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा निर्माण में पुरानी ईंटों को उखाड़कर, सफेद बालू और कामधेनू कंपनी की लोकल सीमेंट से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार ठेकेदार से इसकी शिकायत की लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। निखिल शर्मा, लल्लन शर्मा, शैलेंद्र पांडेय, अमित जायसवाल आदि ने मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराए जाने की अधिकारियों से मांग की है। वहीं अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह का कहना है कि यदि ऐसा हो रहा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें