फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण मोचन योजना के तहत 2170 किसानों को मिला प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। किसान ऋण मोचन योजना तहत गुरुवार को लालगंज कस्बा स्थित श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने 2170 किसानों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है। इसमें सरकार के नुमाइंदों को रहना चाहिए था। भाजपा सरकार बनते ही पहले मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के ऋण माफी का निर्णय लिया और माफ कर दिया। हमारी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है सही काम करना होगा। भाजपा सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के हित के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने को लेकर केंद्र सरकार कार्य कर रही है। पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जो भी व्यक्ति भ्रष्ट्राचार में लिप्त पाया जाएगा वह रहने नहीं पाएगा। अगर कार्यकर्ताओं से इसकी शिकायत मिलती है तो इसकी शिकायत ऊपर तक करके उन्हें यहां से हटाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, रामनयन सिंह, प्रेमनाथ सिंह, चंदू सरोज, जेपी सिंह, आदित्य राय सहित कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अधिकारी संगम मौर्य, दयानंद सिंह, हरिनाथ यादव, शंभूनाथ सिंह, मिठाई लाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ध्रुव सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें