फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरु हो जाएगा मजलिसों का दौर, तैयारी पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर । स्थानीय कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। चांद नजर आते ही शिया समुदाय द्वारा मजलिस और जुलूसों का दौर शुरू होने के साथ ही घरों पर काला झंडा लग जाएगा।
विज्ञापन

मुहर्रम के स्वागत में सरायमीर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के इमामबाड़ों और अजाखानों को अलम ताबूत के साथ सजाया गया है। मकानों के छतों पर सड़क के किनारे गम का प्रतीक काले झंडे लगाये जा रहे हैं। इमाम चौक को रंग और रोगन साफ -सफाई का काम पूरा हो गया है। शिया कमेटी के अध्यक्ष सय्यद कायम रजा एवं मीडिया प्रभारी सय्यद मोहम्मद हुसैन ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम दो मोहर्रम को कर्बला पहुंचे थे। उन्ही की याद में सरायमीर कस्बा के सेराजी का पूरा स्थित अजाखाना से निकलने वाला कदीम जुलूस आगामी 23 सितंबर शनिवार को प्रात: 8 बजे मजलिस होने के बाद दुलदुल और अलम के साथ निकलेगा। जो अपने पुराने रास्ते से होता हुआ चौक स्थित इमामबाड़ा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जुलूस में मौलाना शारिब अब्बास अकबरपुरी, सय्यद जिशान अली तकरीर करेंगे। जुलूस में प्रसिद्ध अंजुमनें और आमिर फैजाबादी नौहा-ए-मातम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें