फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने सोमवार को महराजगंज विकास खंड के महरूपुर गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने महरूपुर गांव के राजस्व ग्राम चक जुलेखा में बने 21 शोचालयों का निरीक्षण किया। शौचालय निर्माण में कमियां मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी सबसे महराजगंज ब्लाक परिसर पहुुंचे। जहां उन्होंने एडीओ पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह मौजूद मिले और दो कंप्यूटर आपरेटर एफडीएम कंप्यूटर पर कार्य करते हुए मिले। इसके बाद उन्होंने महरूपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और 15 सितंबर से दो अक्टूूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवारे की जानकारी दी। साथ ही गांव में साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया। इसके बाद महरूपुर गांव के राजस्व गांव चक जुलेखा में वर्ष 2017-18 में भेजी गई 21 शौचालय की धनराशि भेजी गई थी, उन्होंने शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि शौचालय तो बने हैं लेकिन शौचालय की छत पर टिनशेड, कुछ में दरवाजे नहीं लगा होना, रंगाई - पुताई और वाल पेंटिंग का न होना पाया गया। इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव और ग्राम प्रधान राजेश यादव को एक सप्ताह में सारे कार्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया और कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर यह कार्य पूरे नहीं हुए तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें