फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिधरी में खडंजा नहीं लगाए जाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरपार निवासी त्रिभुवन पुत्र झिन्नू ने 25 जुलाई को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में अपनी भूमिधरी के गाटा नंबर 223 में खडंजा नहीं लगाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

त्रिभुवन ने बताया कि ग्राम प्रधान मेरी भूमिधरी के गाटा संख्या 223 में जबरदस्ती खडंजा लगवाना चाह रहे हैं। जब कि गाटा संख्या 223 और 226 के बीच कोई चकरोड न तो खतौनी में है और न ही नक्शे में है। उन्होंने यह भी बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी थानाध्यक्ष मुबारकपुर मुझे बंद करके खडंजा लगवाने की धमकी दे रहे हैं। त्रिभुवन ने जिलाधिकारी से भूमिधरी की जमीन पर खडंजा नहीं लगाए जाने का आदेश जारी करने की गुहार लगाई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें