फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीयनपुर बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए 113 को जारी हुई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी (ब्यूरो)। आजमगढ़ से दोहरीघाट तक मार्ग चौड़ीकरण की जद में आने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 113 लोगों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह पूर्व विभाग ने सड़क की नापी कर अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों पर निशान लगाया था। नोटिस में 27 जुलाई तक
विज्ञापन

अतिक्रमण खुद हटा लेने की चेतावनी दी गई है।
शुक्रवार को पुलिस ने लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी नोटिस को लोगों में वितरित किया। नोटिस में 27 जुलाई तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि 27 जुलाई तक अतिक्रमण न हटाने पर विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोक संपति अधिनियम के तहत अतिक्रमण करने वाले से हर्जाना भी वसूला जाएगा। नोटिस मिलने के बाद से व्यापारियों में हड़कंप मच हुआ है। कहा जा रहा है कि विभाग की इस कार्रवाई से कई परिवार बेघर भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें