आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव पर एक महिला से छेड़खानी और सिपाही की पिटाई का आरोप लगा। घटना फायर स्टेशन गेट के पास स्थित चाय की दुकान की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में महिला की तहरीर पर छेड़खानी और सिपाही की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
महाराजगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने बताया कि आरोपी फौजदार यादव ने चाय की दुकान पर आकर अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने फौजदार यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी और अभद्रता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घायल सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें; Dev Deepawali in Kashi: लंदन, दुबई और अमेरिका से भी महंगे बनारस में होटलों के कमरे, दाम 1.50 लाख के पार