किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार विशेष जोर दे रही है। इसके लिए सब्जियों की खेती पर किसानों को 20 हजार रुपया अनुदान दिए जाने की योजना है। 16 बिस्वा से दो हेक्टेयर तक सब्जी की खेती करने वाले कृषक अपना पंजीयन करा सकेंगे।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत सब्जियों की खेती पर अनुदान की योजना शुरू की गई है। हालांकि अभी नए वित्तीय वर्ष का लक्ष्य तय नहीं किया गया है। सब्जी खेती में प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की लागत आएगी, जिसमें 20 हजार रुपये किसानों को अनुदान मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया है कि योजना का लाभ प्रति हेक्टयर 50000 का 40 प्रतिशत यानी 20000 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर कृषकों को लाभान्वित किया जाता है। इसमें टमाटर, कद्दु, लौकी, करैला, तरोई, खीरा शामिल है। अभी नए वित्तीय वर्ष का लक्ष्य नहीं मिला है। लक्ष्य निर्धारण होने के बाद किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।