फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 20 हजार लोगों ने पौधे लगाकर दिए पर्यावरण संरक्षण के संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में बुधवार को पौधरोपण महाअभियान के तहत 20 हजार लोगों ने पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिले में 60 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसे पूरा करने के लिए सरकारी विभाग, संस्थाएं, स्कूल, कॉलेज और ग्रामीण एकजुट होकर आगे आए। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा द्वारा कोयलसा, अहरौला व पवई में किसानों को फलदार व इमारती पौधों का वितरण कर पौध रोपण कराया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा व डॉ. एमपी गौतम ने पाैधे के पर्यावरणीय लाभ बताए। 45 किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बरदह क्षेत्र के ग्राम सोहौली में एमएलसी रामसूरत राजभर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे वितरित किए। उन्होंने वृक्ष को जीवनदायिनी बताते हुए कहा कि यह प्रकृति का सबसे बड़ा वरदान हैं। कार्यक्रम में श्रीरामलीला सेवा ट्रस्ट और ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड के देवनाथपुर में ब्लॉक प्रमुख अमला देवी ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में भी पौधे लगाए और जियो टैगिंग की गई। अहरौला में राजकीय महिला महाविद्यालय, समदी में छात्राओं ने शिक्षकों संग पौधरोपण किया। प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रकाश ने पर्यावरण सुरक्षा में युवाओं की भूमिका को अहम बताया। पल्हनी में 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में 495 पौधों का रोपण उप सेनानायक अशोक कुमार की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी, शिविरपाल सहित तमाम जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें