फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेंगी बीस सड़कें, मिले 10 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के निर्माणाधीन 20 सड़कों का निर्माणकार्य जल्द पूरा होगा। बजट के अभाव में प्रभावित हुए काम को गति देने के लिए शासन से 10 करोड़ से अधिक का बजट आवंटित कर दिया गया है। बजट आवंटित करने के साथ ही निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण कराने का भी निर्देश जारी हुआ है।
विज्ञापन

सचिव उत्तर प्रदेश शासन राजेश कुमार पांडेय ने प्रमुख अभियंता विकास लोक निर्माण विभाग को जारी पत्र में बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में चार सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें आजमगढ़ निजामाबाद मार्ग से ग्राम चड़ई तक मार्ग का नवनिर्माण, बांसगांव से बहिरादेव प्रथम देव होते हुए सघनपट्टी संपर्क मार्ग का उच्चीकरण, बीडीबी मार्ग से गौरा होते हुए प्रथम देव स्थान तक संपर्क मार्ग का उच्चीकरण व अतरौलिया, अहरौला, मदियापार से सघनपट्टी होते हुए प्रथम देव स्थान तक संपर्क मार्ग का उच्चीकरण कार्य शामिल है। इन कार्यों के लिए कुल 1.66 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। वहीं व्यापार विकास निधि योजना के तहत निर्माणाधीन 16 सड़कों के लिए भी शासन ने बजट उपलब्ध करा दिया है ताकि इन सड़कों का कार्य भी त्वरित गति से पूरा हो सके। इन सड़कों में बरईपुर से कटाई चवर अनुसूचित बस्ती तक, सहनूपुर से बनियापार मार्ग, पकवा इनार से रैचनपट्टी, सिरही से वेदपुर तक, शिवपुर चौक से देवारा तुर्कचारा स्कूल तक, सहदेवगंज से पिच तक लेपन कार्य, अराजी अमानी पीमजीएसवाई मार्ग से शुक्ला का पुरा कोटिया मार्ग, अराजी देवारा नैनीजोर से अराजी देवारा करखिया नवनिर्माण, देवारा कदीम से मोतीलाल के घर तक नवनिर्माण, राजेसुल्तानपुर त्रिमुहानी से हमीरपुर तक लेपन कार्य, गुलवा गौरी नहर से इस्माईलपुर गोरिया मार्ग निर्माण, कल्हौरा संपर्क मार्ग से शंभुपुर संपर्क मार्ग, सोफीपुर बसही से भकुही तक नवनिर्माण, कमालपुर संपर्क मार्ग से अभयापुर संपर्क मार्ग, अहरौला-बूढ़नपुर संपर्क मार्ग से मेहियापार तक संपर्क मार्ग, अतरौलिया गौरा अहरौला मार्ग से पीठापुर आबादी तक संपर्क मार्ग का काम होना है। इसके लिए कुल 8.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें