फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र पर फायर कर लूट का असफल प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली बाजार स्थित जनसेवा केंद्र पर फायरिंग कर बदमाशों ने लूट का असफल प्रयास किया। भीड़ जुट जाने पर बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर पैदल ही भाग निकले। बाद में कुछ दूूरी पर एक राहगीर की बाइक लूट कर फरार हो गए। घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बलिया जिले के बांसडीह रोड शेरिया पटखौली निवासी डॉ. जितेंद्र पाठक परिवार के साथ सदरपुर बरौली बाजार में किराये के मकान में रहते हैं। यहीं वह अपनी क्लीनिक चलाते हैं। बगल में ही इनके पुत्र रितिक पाठक जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे एक बाइक सवार दो युवक जन सेवा केंद्र पर पहुंचे। युवकों ने केंद्र पर पूछा कि आधार कार्ड से 50 हजार रुपये निकल जाएंगे क्या। रितिक ने बताया कि निकल जाएंगे। इसके बाद दोनों युवक चले गए और कुछ देर बाद फिर वापस आए। दोबारा आते ही युवकों ने रितिक पर तमंचा तान दिया और काउंटर में मौजूद रुपये छीनने लगे। इस दौरान रितिक उनसे भिड़ गया तो बदमाशों ने फायरिंग भी कर दी। रितिक छर्रा लगने से घायल हो गए। इस दौरान भीड़ जुट गई तो बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर पैदल ही भागने लगे और कुछ दूरी पर कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रहे फैसल पुत्र सुफियान को रोक कर तमंचा सटाया और उनकी बाइक लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई। बदमाशों की तलाश भी की जा रही है। बदमाशों की बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पर एसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गए। रितिक व फैसल की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार का कहना है कि जनसेवा केंद्र पर लूट का प्रयास व राहगीर की बाइक छीने जाने की सूचना मिली है। पुलिस जांच-पड़ताल व बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीम बदमाशों के पीछे लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें