फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जलस्तर घटने से रोज नदी में समा रही 20 बीघा जमीन

विज्ञापन
कटान करती घाघरा । संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र में घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर लगातार घटने के साथ ही तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। बरामदपुर, सहवदिया और देवारा खास राजा में नदी तेजी से खेतों को अपनी धारा में समेट रही है।
विज्ञापन

देवारा खास राजा गांव के सामने हाजीपुर-गोला पुल के पूर्वी तरफ कटान से किसानों की जमीन नदी में गिर रही है। इससे किसानों में चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीण परमानंद, प्रमोद, इंद्रावती ने बताया कि नदी की कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि प्रतिदिन करीब 20 से 25 बीघा जमीन घाघरा में विलीन हो रही है। देवारा खास राजा के किसान राजेंद्र, योगेंद्र, गिरजा, शिवनाथ, विजय, इंद्रकेश और छागुर की जमीन कटान की जद में आ गई है।
वहीं सहवदिया गांव में जगदीश, रमापति, रामदरस, विनोद पटेल, रामदास, दशरथ, सुभाष, पारस, अमेरिका, राजकुमारी, लहसु, पुनर्वास और अयोध्या समेत कई किसानों की जमीन नदी में कटकर गिर रही है।
विज्ञापन

कटान से किसानों को अपनी उपजाऊ जमीन के साथ ही भविष्य की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि जलस्तर कम होने के बाद कटान और तेज हो गई है। यदि समय रहते कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में बड़ी मात्रा में कृषि भूमि नदी में समा सकती है।
-
लेखपाल करेंगे जांच, मिलेगा मुआवजा
उपजिलाधिकारी सगड़ी संजीव कुमार राय ने बताया कि किसानों की जमीन कटने की सूचना मिली है। स्थानीय लेखपाल को मौके पर भेजकर कटान से हुए नुकसान का निरीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
00
11 सेमी घटा घाघरा का जलस्तर
बदरहुआ नाले पर रविवार शाम चार बजे घाघरा का जलस्तर 71.39 मीटर दर्ज किया गया था, जो सोमवार को 11 सेंटीमीटर घटकर 71.28 मीटर हो गया। इसी तरह डिघिया नाले पर जलस्तर 70.50 मीटर से घटकर 70.39 मीटर रह गया। डिघिया का खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.59 मीटर है। बदरहुआ में खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें