फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेज आंधी के साथ 45 मिनट हुई बारिश, कई जगह गिरे ओले

विज्ञापन
बारिश के दौरान माहुल में गिरते ओले। संवाद
विज्ञापन
जिले में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब साढ़े तीन बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। करीब 45 मिनट तक हुई बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

कप्तानगंज, सगड़ी और माहुल सहित कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ और डालियां गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 11 उपकेंद्रों की मेन सप्लाई भी बंद हो गई।
मौसम विभाग ने जिले में अभी लगभग चार दिनों तक इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना जताई है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं जिले में शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन

आंधी-बारिश के दौरान शहर के आराजी बाग, कांशीराम कालोनी के अलावा कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। गुरुटोला स्थित अनंतपुरा में आंधी-बारिश के दौरान एक पुरानी दीवार गिर गई।
सरायमीर, फरीदाबाद, लाटघाट, जीयनपुर, आजमपुर, शेरपुर, रासेपुर, रौनापार, कपसा, अमुवारी नरायनपुर सहित कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली निगम की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया।
तेज हवा के कारण विद्युत लाइनों और पोलों पर भी असर पड़ा। हालांकि देर शाम तक इन क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल के गिरने की भी सूचना मिली। हालांकि कृषि विभाग ने आंधी-बारिश से फसलों को किसी बड़े नुकसान से इनकार किया है।
सगड़ी: तहसील क्षेत्र में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान ओले भी पड़े।हासपुर, गडेरुआ, अखईपुर, मनिकाडीह, बरहपुर, लुचुई, खांड सहित अन्य गांवों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश हुई। आंधी-बारिश से कई जगह सीमेंट की चादरों को काफी क्षति हुई।
पवई : आंधी और बारिश के बीच पवई-कलान मुख्य मार्ग पर गालिबपुर के पास पेड़ गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया।
बरदह : क्षेत्र के पुरसुड़ी गांव के पास जीवली-देवगांव रोड पर पांच पेड़ गिर गए। इससे सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। देर शाम तक बारिश होते रहने के कारण पेड़ काटकर हटाया नहीं जा सका था।
00
बारिश और ओले ने किसानों की बढ़ाई चिंता
कप्तानगंज। क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी पड़े। अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई। खेतों में खड़ी धान की फसल को तेज हवा और बारिश से नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के झोंकों के कारण धान की तैयार हो रही फसल कई खेतों में जमीन पर लेट गई। वहीं जिन खेतों में धान की बालियों में फूल निकलने लगे थे, वहां बारिश और हवा के कारण फूल झड़ गए। किसानों को आशंका है कि इससे धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है। किसान रामअवतार यादव, दीनदयाल सिंह ने बताया कि यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो खेतों में गिरी फसल को संभालने में भी किसानों को परेशानी होगी। संवाद
00
गिर गई धान और गन्ने की फसल
अतरौलिया। तेज आंधी-बारिश से धान और गन्ने की फसल धराशायी हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान राधेश्याम मौर्य, बहादुर मौर्य ने बताया कि बारिश और हवा के कारण सब्जियों की फसल भी प्रभावित हुई है। धान की पक चुकी बालियां जमीन पर बिछ गईं। फसल तैयार होने के समय बारिश और तेज हवा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में लगी गोभी, टमाटर, पालक, धनिया, बैंगन की फसल प्रभावित हुई है। संवाद
00 वर्जन
अभी धान में बालियां आ रही हैं। ऐसे में कहीं ज्यादा नुकसान की संभावना नहीं है। वैसे भी बारिश के बाद फसलों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। यदि कहीं फसल को नुकसान हुआ है तो उसका आकलन कराया जाएगा। -सदानंद चौधरी, जिला कृषि अधिकारी।
00
अभी चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। लगातार नहीं बल्कि रुक-रुककर आंधी के साथ मौसम खराब रहेगा। इस बीच ओले भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। -डॉ. अतुल कुमार सिंह, मौसम विज्ञानी, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ।

बारिश के दौरान माहुल में गिरते ओले। संवाद

बारिश के दौरान माहुल में गिरते ओले। संवाद

बारिश के दौरान माहुल में गिरते ओले। संवाद

बारिश के दौरान माहुल में गिरते ओले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें