फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना मान्यता के चल रहे कोयलसा में 2 और महराजगंज में 3 स्कूल होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीएसए राजीव पाठक ने विशेष सचिव के आदेश पर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का निरीक्षण किया। कोयलसा में दो और महराजगंज में तीन स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोयलसा क्षेत्र के देउरपुर बाजार स्थित एसआरपी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया, जहां नर्सरी से पांचवीं तक 150 से अधिक बच्चे नामांकित थे। विद्यालय में अव्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों का अभाव पाया गया।
बीएसए ने विद्यालय प्रबंधक विपुल वर्मा को स्कूल तत्काल बंद करने व बच्चों को निकटतम मान्यता प्राप्त विद्यालय में स्थानांतरित कराने का निर्देश दिया। इसके बाद हंसेपुर सरैया बाजार स्थित मदर शारदा कॉन्वेंट स्कूल का निरीक्षण हुआ।
विज्ञापन

यहां 190 से अधिक बच्चे बिना योग्य शिक्षकों के पढ़ते मिले। विद्यालय बिना मान्यता संचालित हो रहा था। बीएसए ने नाराजगी जताते हुए विद्यालय प्रबंधक आशुतोष चौबे को मान्यता प्राप्त होने तक संचालन बंद करने का निर्देश दिया।
महराजगंज में मान्यता पांचवी की, 10वीं तक के बच्चे पढ़ते मिले : महराजगंज में नवीन ज्ञान भाष्कर शिक्षण सेवा संस्थान उसूरपुढवा का निरीक्षण किया गया। संस्थान को केवल कक्षा 1 से 5 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन यहां नर्सरी से 10वीं तक की कक्षाएं चल रही थीं।
6 से 10वीं तक के बच्चों को अन्य विद्यालय से अटैच दिखाया गया था। विद्यालय में गैर मान्यता प्राप्त कक्षाओं में लगभग 350 बच्चे अध्ययनरत पाए गए। बीएसए ने नाराजगी जताते हुए तत्काल नोटिस जारी करने तथा मान्यता मिलने तक संचालन बंद करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त लाल बहादुर शास्त्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय, महराजगंज चौराहा का निरीक्षण किया गया, जहां टिनशेड में करीब 450 बच्चे बिना बैठने और पंखे की व्यवस्था के पाए गए।
कक्षाओं में अव्यवस्था, अनट्रेंड शिक्षक व बच्चों की चुप्पी देख बीएसए स्तब्ध रह गए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज को विद्यालय शीघ्र बंद कराने और अनुपालन न होने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीएसए राजीव पाठक ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें