फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी में घूसकर ढाई लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली के रेतवां चंद्रभानपुर गांव में स्थित नहर पर अमूल दूध एजेंसी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की एजेंसी में घुसकर दो बाइक पर सवार चार बदमाश मालिक और सेल्समैनों को तमंचे से भयभीत कर ढाई लाख रुपया लूट ले गये। बुधवार की शाम साढ़े छह बजे हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। बदमाश बड़े आसानी से भाग निकले। क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ लूट की घटना से लोगों में भय और दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

लालगंज बाजार निवासी मोहम्मद जैस किराना के बड़े कारोबारी हैं। बाजार में इनकी कयी बड़ी दुकान और एजेंसियां हैं। इनका मकान रेतवां चंद्रभानपुर गांव में नहर पर है। घर के पास इनका गोदाम है। जहां से सुबह अमूल दूध, विस्किट आदि की सप्लाई के लिए निकलते है। माल की सप्लाई के साथ साथ तगादा कर रुपयों की वसूली कर लाते हैं। बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे जैश का बेटा हिसाब ले रहा था। तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में पहुंचा बदमाश एजेंसी में घुस गये। मौजूद लोगों को तमंचा दिखाते हुए मौजूद रुपये लूट लिया। बदमाश घटना को अंजाम देकर उसी दिशा में भाग निकले। जिधर से आए हुए थे। उधर करीब ढाई लाख रुपये की हुई लूट से मौजूद लोग सन्न रह गये। घटना की सूचना से हलाकान पुलिस मौके पर पहुंची। घटना क्रम से अवगत होने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गयी। बता दें की हाल के दिनों में लालगंज और आसपास के क्षेत्र में हुई लूट की घटना से लोगों में भय और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें