आजमगढ़। जिला पंचायत के साथ ही सोमवार को जनपद के छह ब्लाकों पर क्षेत्र पंचायत पद के लिए भी नामांकन का कार्य शुरू हुआ। नामांकन के पहले दिन 516 पदों के लिए कुल 1978 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
सोमवार को नामांकन के पहले दिन क्षेत्र पंचायत के लिए सबसे ज्यादा नामांकन सठियांव विकास खंड में हुआ। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार विकास खंड की कुल 92 सीटों के लिए 270 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। पल्हनी संवाददाता के अनुसार विकास खंड की कुल 109 सीटों के लिए 323 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। सठियांव संवाददाता के अनुसार विकास खंड की 129 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए कुल 435 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जहानागंज संवाददाता के अनुसार विकास खंड की कुल 93 सीटों पर पहले दिन कुल 223 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र की 88 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए कुल 295 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत की 97 सीटों के लिए नामांकन के पहले दिन कुल 432 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं सोमवार को भी बहुत से लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। पहले चरण के लिए मंगलवार को भी नामांकन पत्र भरने का कार्य जारी रहेगा।