फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन जिला पंचायत के 252 नामांकन दाखिल

Tue, 29 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत के प्रथम चरण के लिए नामांकन का कार्य सोमवार को जिला मुख्यालय और विकास खंड कार्यालयों पर शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट में हुए जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन में कुल 252 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

सोमवार को शुरू हुए जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के चारों तरफ काफी गहमागहमी देखने को मिली। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे जरूर लेकिन पुलिस ने उम्मीदवार और उनके प्रस्तावक को छोड़कर किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। भीड़ को रोकने के लिए लगाई गई बैरिकेड़िग के पास पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद थे।
सोमवार को हुए नामांकन में पल्हनी विकास खंड से 51, जहानागंज विकास खंड से 56, सठियांव से 41, तहबरपुर से 30, रानी की सराय से 35 और मुहम्मदपुर से 39 लोगों ने जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन दाखिल किया। एक तरफ जहां कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन चल रहा था वहीं दूसरी तरफ सहायक निबंधक कार्यालय में दूसरे चरण के नामांकन के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य भी जारी रहा। इस दौरान कुल 76 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा। जिसमें अजमतगढ़ के 14, हरैया के 10, बिलरियागंज के 22, महराजगंज के 15 और कोयलसा के 15 लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें