मेहनाजपुर। कूबा महाविद्यालय दरियापुर नेवादा के प्रांगण में चल रही 11वीं स्व. ठाकुर शिवपूजन सिंह राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। अपने-अपने मैच जीतकर हैदराबाद, लखनऊ, रामपुर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को लीग मैच शिवपूजन सिंह अकादमी दरियापुर नेवादा और वाराणसी हॉस्टल के बीच हुआ, जिसमें वाराणसी की टीम ने 5-3 से जीत हासिल किया। पहला मैच क्वार्टर फाइनल आर्टलरी हैदराबाद और मेरठ स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें हैदराबाद की टीम ने मेरठ को 6-3 से पराजित किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और स्टेडियम देवरिया के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने 7-0 से विजयी रही। तीसरा मैच बीएवी इंटर कालेज मेरठ और हॉस्टल रामपुर के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में 4-2 से रामपुर की टीम विजयी रही। इस तरह आर्टलरी हैदराबाद, स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, हॉस्टल रामपुर ने क्वाटर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। सैफई और देवरिया के बीच क्वार्टर फाइनल रविवार को खेला जाएगा। रविवार को ही प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे ।
आज के मैच का उद्घाटन धन्नजय पांडेय ने किया। इस अवसर पर रविन्द्र प्रताप सिंह ( अध्यक्ष), पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।