फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय हर्ट फुलनेस ध्यान शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील सभागार में आयोजित तीन दिवसीय हर्ट फुलनेस ध्यान शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। तीन दिन तक चले इस शिविर में लोगों को तनाव मुक्त, ध्यान, सफाई और प्रार्थना के बारे में जानकारी दी गई। यह शिविर 30 जनवरी से एक फरवरी तक चला। जिसमें अधिवक्ताओं सहित आम लोग शामिल हुए। शिविर मन का नियमन करने का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का प्रारंभ शिथिलीकरण करते हुए पैर की अंगुलियों से लेकर सिर तक के प्रत्येक अंग को शिथिल करना बताया गया। हृदय पर आधारित ध्यान कराया गया। जिससे लोगों को पूरे दिन की दिनचर्या में व्यक्तियों के ऊपर पड़ने वाले प्रभाव की सफाई क्रिया के बारे में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षक डिप्टी डायरेक्टर कोआपरेटिव राजेंद्र कुमार ने कहा कि इस शिविर से लोगों को प्रेम भाई चारगी और तनाव मुक्त जीवन जीना बताया गया। इस मौके पर पतिराम यादव, रामाश्रय यादव, आशीष मिश्रा, रामशरीख यादव, प्रह्लाद यादव, मणिकेश्वर मिश्र, वेदप्रकाश शुक्ल, संजय राय, वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, शैलेंद्र राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें