फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन पति पर लगाया शासकीय कार्यों में बाधा डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत महाराजगंज के सभासदों ने चेयरमैनपति पर शासकीय कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। ज्ञापन सौंपकर डीएम से चेयरमैन पति के नगर पंचायत कार्यालय में बैठने से रोकने और कार्यों में हस्तक्षेप पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत महाराजगंज के सभासद गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। चेयरमैनपति सीताराम कांदू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि चेयरमैन रेनू देवी की जगह उनके पति सीताराम कांदू की ओर से शासकीय कार्यों का संचालन किया जा रहा है। सभासदों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है। सभासदों ने मांग की कि सीताराम कांदू के नगर पंचायत कार्यालय में बैठने पर रोक लगाई जाए। साथ ही उन्हें शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप से भी रोका जाए। इस मौके पर मनीष मिश्रा, रवि प्रकाश यादव, हाजी रहिमुल्ला, दयाराम यादव, फैय्याज अहमद, उषा मिश्रा, पुष्पा यादव, नौशाद अहमद, हसीना बानो, राजेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें