फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह नौ से रात नौ तक नगर में नहीं घुसेंगे बड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद(आजमगढ़)। नगर पंचायत के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब के प्रांगण में एसडीएम बागीश कुमार शुक्ला और प्रभारी थाना निरीक्षक चंद्र भाष्कर द्विवेदी के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें नगर में व्याप्त अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए कमेटी गठित की गई। इसके माध्यम से अतिक्रमण की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी में राकेश पाठक, श्रीप्रकाश चौरसिया, संतोष गौड़ को नामित किया गया है। इस दौरान नगर के लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। नगर पंचायत के ईओ एवं एसडीएण बागीश शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक चंद्र भाष्कर द्विवेदी ने निराकरण का आश्वासन दिया। तय हुआ कि निजामाबाद के मुख्य मार्ग देवकी सेठ चौराहे पर अब कोई भी ठेला नहीं लगाएगा। देवकी सेठ-नई सड़क मार्ग को पूरी तरह से खाली किया जाएगा। अब ठेले मोहमदपुर-मंदुरी मार्ग पर नाली के पास ही लगेंगे। पटरियों का उतना ही उपयोग किया जाएगा जितना उचित है। बाहर से ट्रांसपोर्ट से आने वाले सामान सुबह नौ बजे के बाद और रात्रि आठ बजे तक नहीं उतरेंगे। कोई भी ट्रक और बड़ी गाड़ी नगर में सुबह नौ के बाद प्रवेश नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें