फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पुरुषार्थों पर विजय प्राप्त करना ही मोक्ष- नरेंद्रानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी में चल रही सात दिवसीय हरिहरात्मक यज्ञ के अंतिम दिन दिग्गज संतों का जमावड़ा हुआ। सुमेरु पीठ वाराणसी के नरेंद्रानंद सरस्वती, अयोध्या के पीठाधीश्वर डा. राघवाचार्य, बुधनी आश्रम भोपाल से पधारे रामानंद दास की उपस्थित िमें राधा कृष्ण दरबार, राम सीता दरबार, ब्रह्मलीन मौनी बाबा के विशाल प्रतिमा की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कर अनावरण किया गया।
विज्ञापन

अनावरण का कार्य यज्ञाचार्य पंडित राजबली पांडेय, हरीनाथ शास्त्री, पंडित अशोक पाठक आदि के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा और अनावरण का कार्य संपन्न कराया गया। नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि धर्मों रक्षति रक्षिता अर्थात जो स्वयं धर्म की रक्षा करता है उसकी रक्षा स्वयं परमात्मा खड़े होकर करता है। हम लोग सनातनधर्मी हैं, सबसे प्राचीन धर्म सनातन है। धर्म की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है, आज ब्रह्मलीन संत मौनी बाबा धरा धाम पर नहीं हैं लेकिन उनका नाम अजर और अमर रहेगा। उनका आश्रम, उनका मंदिर, उनकी प्रतिमा लोगों को एक प्रेरणा स्रोत के रूप में ऊर्जा देने का काम करेगी। अयोध्या पीठाधीश्वर डा. राघवाचार्य ने कहा कि हमारे संतों महापुरुष समय को प्रमाण मानकर ही आगे बढ़े। हमें प्रतिमा को मात्र प्रतिमा ही नहीं मानना चाहिए मोनी बाबा की यह प्रतिमा इस पूरे क्षेत्र को प्रेरणा देती रहेगी। जो काम, क्रोध, लोभ और मोह इन चारों को जीत लिया उसके लिए कोई भी काम असंभव नहीं है।
जब जब धर्म की हानि होती है तो भगवान किसी न किसी रूप में पृथ्वी पर अवतार लेते हैं। सरकार धर्म के नाम पर बनाई जा रही हैं लेकिन हालात यह है कि गौ हत्या रोकने के लिए कोई कानून सरकारों के द्वारा नहीं बनाया गया। समय आने पर सबको परिणाम प्राप्त होता है चाहे वह कालजई रावण ही क्यों ना रहा हो, चाहे अमरता का वरदान पाया। यज्ञ के आयोजक प्रबंधक फौजदार सिंह ने नरेंद्रानंद सरस्वती, डा. राघवाचार्य और रामानंद दास तीनों संतों को अंगवस्त्र व गौ माता की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा सांसद नीलम सोनकर, प्राचार्य डा. दिवाकर सिंह, पूर्व विधायक शंभू सिंह, डा. मातबर मिश्रा, प्रो. लाल जी त्रिपाठी, अवधेश सिंह, डा. कन्हैया सिंह, हरिनारायण सिंहआदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें