फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिट के वाहनों से ढोये जा रहे है स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्राइवेट स्कूल संचालक आरटीओ विभाग को बनाने में लगे हुए हैं और विभाग आंखें मूंदे हुए है। बिना परमिट के ही कई नामी गिरामी स्कूलों के वाहन सड़कों पर सरपट बच्चों को ले जा रहे हैं। जिले में स्कूल वाहन के रूप में पंजीकृत 918 वाहनों की जांच के बाद फिटनेस प्रमाणपत्र दे दिया गया है, इसके बाद भी ऐसे वाहन पकड़े जा रहे हैं जो बिना परमिट के ही बच्चों को ढो रहे हैं।
विज्ञापन

आरटीओ विभाग के आंकड़े पर गौर करे तो जिले में स्थित प्राइवेट स्कूल संचालकों ने कुल 918 वाहनों का पंजीकरण स्कूल वाहन के रूप में कराया हुआ है। आरटीओ ने इन विद्यालयों को नोटिस जारी कर परमिट के साथ ही अन्य कवायद को पूरा कराकर फिटनेस सर्टीफिकेट लेने का निर्देश दिया। इसके बाद विभाग द्वारा लगभग सभी पंजीकृत वाहनों को जांच-पड़ताल कर प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया। गुरुवार को कुशीनगर जिले में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हुए हादसे के बाद एक बार भी आरटीओ विभाग सक्रिय हो गया। शुक्रवार को सुबह से ही जगह-जगह अभियान चला कर जांच की गई। जिसमें बड़े विद्यालयों के तीन वाहन ऐसे पकड़े गये, जिनका स्कूल वाहन के रूप में पंजीकरण ही नहीं हुआ था। आरटीओ की इस कार्रवाई ने यह पुष्ट कर दिया है कि जिले के प्राइवेट विद्यालय संचालकों को बच्चों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। दरोगा सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी, आजमगढ़ ने कहा कि विभाग ने पंजीकृत स्कूली वाहनों को जांच पड़ताल के बाद ही फिटनेस प्रमाणपत्र प्रदान किया है। इसके बाद भी चेकिंग में जो वाहन पकड़े गए हैं वो स्कूल वाहन के रूप में पंजीकृत ही नहीं है। ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें