फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा और ग्राम निधि में घपले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुहम्मदपुर ब्लाक के ग्राम खराटी के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी से शिकायत की कि गांव में मनरेगा और ग्राम निधि से लाखों के धन का दुरपयोग किया गया है। मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है और फर्जी करार्य दिखा कर भुगतान करा लिया गया है। प्रधान पर कार्रवाई की मांग की गई है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी के गठन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव खराटी निवासी धर्मराज, सरयू, पवन, मनीषा, राजबली, राम प्रसाद, पिंटू, श्यामलाल, प्रभाकर आदि ने जिलाधिकारी से गुरुवार को शिकायत की कि गांव में प्रधान की ओर से मनरेगा और ग्राम निधि के कार्यो में वित्तीय अनियिमिति ता की गई है। मानकों का उल्लघन किया गया है। बिना मौके पर कार्य किए अभिलेखों में कार्य दिखाकर भुगतान कर लिया गया है। पुराने प्रदानों के कार्यकाल में हुए पक्के कार्यों को अपने कार्यकाल में दिखाकर भुगतान लिया गया है। शपथ-पत्र के साथ मामले की की गई शिकायत में कार्यों की सूची भी प्रदान की गई है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर प्रधान के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। कुल 53 लाख के कार्यों में हेरफेर दिखाई गई है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने डीपीआरओ को तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करा जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें