फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारर्पोरेट घरानों की मदद से हाईटेक होगी बैडमिंटन व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला बैडमिंटन संघ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को सुखदेव पहलवान स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय गोजु काई कराटे के चेयरमैन राजेश रंजन ने कहा कि कारर्पोेरेट घरानों की मदद से बैडमिंटन प्रशिक्षण की व्यवस्था हाइटेक की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश रंजन ने कहा कि जिला बैडमिंटन संघ से निकले प्रतिभावान खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्षितिज पर जनपद का मान बढ़ा रहे हैं। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह और अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक अजेंद्र राय के परिश्रम को देखते हुए मैं खुद इन प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, प्रशिक्षण दूंगा। देश के बड़े औद्योगिक घरानों को जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आगे लाया जाएगा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का माल्यार्पण संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. डीपी राय, केएम श्रीवास्तव, पुनीत राय, राजेंद्र प्रसाद यादव, रमाकांत वर्मा, विजय सिंह, नीरज अग्रवाल, सचिन सिंह, सुनील दत्त विश्कर्मा, अजय अग्रवाल, विपिन राय, अजय प्रजापति, सत्येंद्र उपाध्याय, पवन पांडेय, आदि ने किया।
क्रीड़ाधिकारी राजनारायण सिंह और प्रमोद जायसवाल का स्वागत वीरेंद्र प्रजापति और संकेत वर्मा ने किया। सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि आजमगढ़ बैडमिंटन जगत के लिए आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। राकेश रंजन महाराष्ट्र, गुजरात आदि के लिए काम करते थे। उन्होंने आजमगढ़ बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी अपनी प्राथमिकता में शामिल कर हमें सम्मान दिया है। प्रशिक्षक अजेंद्र राय ने बताया कि शिविर में कुल 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शिविर में अंतराष्ट्रीय खिलाडी विनय सिंह, वैष्णवी, अवनि, सीमा चैहान, आरुष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश यादव तथा शशांक शेखर सिंह का भी विशेष सहयोग रहा। कुमार उत्कर्ष, माया प्रसाद राय, डिंपल त्रिपाठी, संदीप राय, राघवेंद्र सिंह, विकास वर्मा, अशोक श्रीवास्तव, सलिल श्रीवास्तव, डॉ. एकके राय, हरिओम सिंह, राजेश मौर्या, मलयज दीक्षित, दिव्यांश राय आदि के साथ बड़ी संख्या में खिलाडी एवं अभिवावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें