फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पार्टी को बताया सुन्नी मुस्लिम विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोफियान खान ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा की सरकारें सुन्नी मुस्लिम विरोधी साबित हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री से संख्या बल के आधार पर मुसलमानों को पार्टी में दायित्व दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अब तक किसी सुन्नी मुसलमान को पार्टी में किसी बड़े पद की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। भाजपा सिर्फ शिया मुसलमानों पर अपना विश्वास दर्शाती है। जबकि शिया मुसलमानों की संख्या एक प्रतिशत है। 2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा को मुसलमानों का नौ प्रतिशत वोट मिला था। इस बात को चुनाव आयोग ने प्रमाणित किया है। उन्होंने कहा कि नजर उठाकर देखें तो भाजपा में मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गैरुलहसन सहित सभी शिया मुसलमान महत्वपूर्ण ओहदे पर हैं। ऐसे में सोफियान ने प्रधानमंत्री से मुसलमानों की संख्या बल पर पार्टी में दायित्व दिए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें