आजमगढ़। प्रदेश के पांच महानगरों में बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी लामबंद हो गए है। कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के निर्णय पर आक्रोश जताया और 27 मार्च को कार्य बहिष्कार कर प्रदेश व्यापी आंदोलन की शुरूआत करने की घोषणा की।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि निजीकरण व्यवस्था के दुरगामी परिणाम होंगे। उपभोक्ता और कर्मचारी दोनों इस व्यवस्था से परेशान होंगे। उपभोक्ताओं से जहां जबरन वसूली की जाएगी तो वहीं विभाग में नई भर्ती रूक जाएगी। निजीकरण के विरोध में 27 मार्च को प्रदेश व्यापी धरना और कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद अनिश्चित कालीन हड़ताल की शुरूआत होगी। इस अवसर पर आरएन सिंह, शत्रुघन यादव, जयप्रकाश यादव, मनीष निषाद, संदीप प्रजापति, जितेंद्र गुप्ता, एसएन सिंह, वीरेंद्र सिंह, रविकुमार, लालचंद यादव समेत काफी संख्या में विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार उपकेंद्र मुबारकपुर पर स्थानीय कर्मचारियों ने सोमवार को निरीकरण के विरोध में धरना दिया। धरने में मुख्य रूप से राजविजय यादव, रामउजागिर, जावेद, आलोक, सुदर्शन, मनोज, संतोष आदि शामिल रहे।