फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नेशनल एसोसिएशन आफ फिशरमैन के तत्वावधान में डा.भीम राव अंबेडकर पार्क में सोमवार को जिलाध्यक्ष विक्रम निषाद की अध्यक्षता में मत्स्य पालन के लिए तालाबों का पट्टा किए जाने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिए जाने, पूर्व की भांति मल्लाह, केवट, बिंद, निषाद, मांझी, कश्यप समाज को बालू, मोरंग खनन किए जाने की प्राथमिकता दिए जाने, कटरी विकास निगम की स्थापना किए जाने, गंगा-यमुना और नदियों के कछार की भूमि का निषादों को पट्टा किए जाने, निषाद समाज के महाराजा गुहराज की मूर्ति स्थापित किए जाने, निषाद समाज के लोगों को गोताखोर में नियुक्ति किए जाने सहित दस सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग सरकार से की गई। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। धरने में जिला सचिव जानकी निषाद, संयोजक प्रदीप निषाद, राम विजय निषाद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें