आजमगढ़। महाशिवरात्रि पर शहर से लेकर ग्रामीणांचल में शिव बारात निकाली गई, जो निर्धारित मंदिरों पर पहुंची तो लोगों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात मंदिरों पर विधि विधान के साथ शिव-पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। बरात में भूत-प्रेत आदि का रूपधारण कर अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे युवा लोगों के आकर्षक का केंद्र थे।
शहर में दो स्थानों से शिव बारात निकाली गई। पहली बारात गौरीशंकर घाट से शुरू हुई तो दूसरी बारात पुराने पुल के पास से गाजे-बाजे के साथ निकली। दोनों बारात में भगवान शिव के बाराती के रूप में चल रहे युवाओं की टोली विभिन्न रूप धारण किए हुए थे। भूत-प्रेत आदि का रूप धरे युवा लोगों के आकर्षक का केंद्र हे। शहर क्षेत्र में दोनों स्थानों से निकली शिव बारात विभिन्न रास्तों से होते हुए भवरनाथ मंदिर पहुंची। जहां बारात का मंदिर समिति के लेागों ने जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में विधि विधान के साथ शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। बारात में शामिल झांकिया भी लोगों के साथ आकर्षण का केंद्र रही। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार महराजगंज के भैरोबाबा स्थान से भक्तों ने शिव बारात निकाली। हाथी, घोड़े के साथ निकली शिव बारात में भूत, प्रेत, लंगड़, लूले का रूप धरे बाराती शामिल थे जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे क्षेत्र में चक्रमण के बाद बारात भैरोधाम पर पहुंची जहां विवाह संपन्न कराया गया। महिलाओं ने विवाह और मंगल गीत गया। बारात के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। भारी संख्या में पुलिस फोर्स बारात के साथ-साथ चल रही थी।