लालगंज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ब्लाक संगठन के 13वें सम्मेलन का आयोजन बुधवार को तहसील परिसर के अधिवक्ता संघ भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड बशीर अहमद ने की।
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड हामिद अली ने कहा कि संगठन ही पार्टी के संघर्षों की रीढ़ है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1925 से गरीब, मजदूरों और किसानों के हित के लिए संघर्ष कर रही है। देश में पूंजीवादी, सामंतवादी विचारधारा की सरकार चल रही है। इसकी नीतियों का विरोध कम्युनिस्ट पार्टी करती है। नोटबंदी और जीएसटी के माध्यम से केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीबों और किसानों की गाढ़ी कमाई से पूंजीपतियों, डिफाल्टर कंपनियों को मजबूत करने का काम कर रही है। इसे रोकने के लिए जनता को आगे आने का आह्वान किया गया। सम्मेलन को कामरेड देवनारायण, जनार्दन, ओंकार राय, मुजम्मिल अली, गंगादीन, चन्दमोहन यादव आदि ने संबोधित किया। इस दिनेश सिंह, बसंत यादव, गंगादीन, राजकुमार, गुलशन, प्रदीप कुमार, राधेश्याम उपास्थित रहे ।