आजमगढ़। बुधवार की रात जिले के चार फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसके शहर का आधे से ज्यादा क्षेत्र अंधेरे में डूब गए। गुरुवार की दोपहर बाद ही गड़बड़ी को दूर कर बंद पड़े सभी फीडरों से विद्युत आपूर्ति को शुरू किया जा सका।
बुधवार की देर रात मातनपुर, हाफिजपुर, बलरामपुर और जाफरपुर उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं होने से लोगों को पानी की खासा दिक्कत हुई। बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कटौती से नगर के आराजीबाग, ब्रह्मस्थान, कोलघाट, अतलस पोखरा, करतालपुर, भवरनाथ के साथ ही निजामाबाद कस्बा भी इस कटौती से अछूूता नहीं रह सका। विद्युत कर्मचारी खराबी को दूर करने में सुबह से ही जुटे हुए थे। दोपहर बाद लगभग दो बजे चारों फीडरों से विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
हाफिजपुर और भवरनाथ के बीच 33000 वोल्ट का तार टूट गया था। जिसके कारण चारो फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसे दोपहर बाद लगभग एक या दो बजे तक ठीक करके विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
-चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
बिजली दे नहीं रहे, बांट रहे फ्री कनेक्शन
निजामाबाद के ग्रामीण इलाकों ने दो दिन से नहीं जले बल्ब
निजामाबाद।नगर पंचायत निजामाबाद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे से बिजली नदारत होने से लोग हलाकान है। पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।
निजामाबाद और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में 48 घंटों से विद्युत की आपूर्ति बाधित है। जलकल द्वारा पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित होने से लोग पानी के लिए बाहर हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं। नगर पंचायत निजामाबाद के तेलीपुर, तिग्गिपुर, कस्बा हुसैनाबाद, असनी, बरकोला, घूरीपुर, शेरपुर, शहादतपुर, भैरोपुर, कबीरपुर, तहसील निजामाबाद, शहरिया आदि गांवों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। लोग अधिकारियों को फोन लगा रहे हैं लेकिन उनके द्वारा फोन उठाया ही नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र के संजय सोनी, पंकज वर्मा, राजेश यादव, अशोक यादव, संजय मिश्रा, शरद मिश्रा, बद्री मोदनवाल, इंद्रासन विश्वकर्मा, खालिद, संतोष सोनी, प्रमोद मौर्या, प्रमोद पांडे, सुरेश वर्मा, अमरनाथ यादव आदि लोगों ने कहा है कि अगर जल्द ही विद्युत विभाग द्वारा नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जेई हेमंत कुमार यादव ने कहा कि हमें जितनी बिजली मिल रही है उतनी दी जा रही है। अगर ऊपर से फाल्ट हो जा रही है तो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं।