फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन दूकान और सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में स्थित तीन दूकानों की गुमती और मड़ई जलकर राख हो गई। इनके भीतर रखे गए हजार रुपये मूल्य के सामान भी जल गए। गुरुवार की सुबह दूकानदारों को घटना की जानकारी हुई। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ितों में बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी दिलीप पुत्र लोचन का साठ हजार रुपये, इसी गांव के राममिलन यादव का 80 हजार और बरदह थाने के महुआरी गांव निवासी कन्हैया प्रजापति 50 हजार रुपयेड का नुकसान हुआ। यह तीनों लोग आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित भगवानपुर बाजार में गुमटी रखकर पान, मिठाई, चाय और साइकल बनाने की दूकान किए थे। तीनों की गुमटी और मड़ई आपस में सटे थे। बुधवार की रात यह लोग अपनी-अपनी दूकानें बंद कर घर चले गए। रात को इनकी दूकान में आग लगने से तीनों की गुमटी और भीतर रखे गए सारा सामान जलकर राख हो गया। गुरुवार की सुबह दूकान खोलने पहुंचे इन लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें