अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में सोमवार की शाम अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से भाजपा सांसद हरिनरायन राजभर बाल-बाल बच गए। वहीं उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सांसद को दूसरे वाहन से रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।
भाजपा के घोसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हरिनरायन राजभर सोमवार को भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर के पिता के निधन पर उनके घर आए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे सांसद यहां से मऊ के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी शाहगढ़ बाजार के पास पहुंची कि अनियंत्रित ट्रक से टक्कर लगने से सांसद की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि गाड़ी में सवार सांसद सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि सांसद को चोट नहीं आई है। आरोपी चालक पुलिस के कब्जे में है।