फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण पर रुकवाया सड़क का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका के वार्ड नंबर एक नरौली पश्चिमी में पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाकर मोहल्लेवासियों ने सभासद प्रतिनिधि के नेतृत्व में सोमवार को प्रदर्शन किया। हंगामा कर काम रुकवा दिया। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर उचित कार्रावाई की मांग की।मोहल्ला नरौली पश्चिमी में मिशन अस्पताल तक पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इसमें कुछ दूरी तक सड़क का निर्माण हो गया है। निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने से सड़क पर पैर रगड़ने मात्र से ही प्रयुक्त गिट्टी बिखर जा रही है। सभासद प्रतिनिधि संतोष सोनकर ने मोहल्लेवासियों के साथ मौके पर पहुंच कर इसका पुरजोर विरोध किया और काम को रुकवा दिया। सभासद प्रतिनिधि ने मोहल्लेवासियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में समस्या संबंधित ज्ञापन देकर कार्रावाई की मांग की। शम्भू चौहान, बृजेश यादव, अभिषेक सोनकर, ओमप्रकाश यादव, बलबीर यादव, अभिषेक सोनकर, अर्जुन चौहान, चन्द्रशेखर चौहान, शिवशंकर निषाद, जितेन्द्र चौहान, जयप्रकाश चौहान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें