फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थिति अधिकारियों के खिलाफ जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। ब्लाक सभागार में प्रमुख अर्चना यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को हुई जिसमें क्षेत्र के सभी प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। खंड विकास अधिकारी ने सभी विभागों को बैठक का एजेंडा भेजने के साथ ही अनुपस्थिति अधिकारियों के बारे में पत्र भेजने को कहा। सभी सदस्यों से विकास के लिए प्रस्ताव मांगे। दो ग्राम पंचायत को जोड़ने वाले प्रस्तावों को प्रमुखता देने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक की कार्यवाही खंड विकास अधिकारी ने शुरू की। पिछली कार्यवायी में पूर्ण और अपूर्ण कार्य से अवगत कराया गया। इस पर खर्च धन का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। विपणन अधिकारी ने धान खरीद की जानकारी दी। सीडीपीओ ने नई योजनाओं से अवगत कराया। एडीओ समाज कल्याण गौरव यादव ने पेंशन योजना के पात्रता के बारे में बताया। प्रधान संघ के अध्यक्ष राम सिंगार यादव ने कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश जताया। कहा कि गांवों मे पात्र व्यक्तियों को सरकारी सस्ते गल्ले और तेल का लाभ नहीं मिल रहा है। अपात्रों का चयन पूर्ति विभाग की ओर से किया गया है।प्रमुख अर्चना यादव ने उपस्थित सदस्यों का आभार जताया। विकास और ओडीएफ के लिए सहयोग मांगा। अरविन्द शर्मा, जय प्रकाश उपाध्याय, एसएन सिंह, राजीव मौर्या, विनीता गुप्ता, राजपती यादव, राम नयन, अशोक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें